होशियारपुर. आपने अक्सर दूल्हे काे ही घोड़ी पर चढ़ते देखा होगा लेकिन शुक्रवार को शहर के शक्तिनगर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने घोड़ी पर चढ़कर मोहल्ले में चक्कर लगाकर नई मिसाल कायम की। दुल्हन के पिता प्रॉपर्टी डीलर राज कुमार शर्मा ने बताया कि उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आरती शर्मा का रिश्ता अमेरिका में रहने वाले अनमोल विजय पाटिल के साथ तय हुआ है।
दोनों की एक फरवरी को शादी है। शादी से पहले एक समारोह का आयोजन किया गया। बेटी ने दूल्हे की तरह घोड़ी पर चढ़कर मोहल्ले का फेरा लगाने की इच्छा जताई थी। इसी के चलते शुक्रवार को बेटी आरती ने घोड़ी पर चढ़कर मोहल्ले का चक्कर लगाया। इसे लोगों ने सराहा भी।
आरती ने कहा कि आज लड़कियां कम नहीं हैं और अगर लड़के घोड़ी पर चढ़ सकते हैं तो हम क्यों नहीं। वहीं सहेली योगिता, सुनिधि, सानिया और शिवानी ने कहा कि जब उनकी शादी होगी तो वह भी घोड़ी पर चढ़ने की रीत को आगे लेकर जाएंगी। दूल्हा बोला, खुशी हुर्ह पत्नी बड़ी सोच रखती है।